स्वास्थ्य »सौंदर्य जैविक सौंदर्य उत्पादों को चुनने के कारण....

By Tatkaal Khabar / 17-05-2018 11:12:14 am | 20067 Views | 0 Comments
#

जैविक सौंदर्य उत्पाद प्राकृतिक तरीके से बने होते हैं व बाजार में मौजूद कॉस्मेटिकेस की तुलना में अधिक लाभदायक और साइडइफेक्स रहित होते हैं।
जैविक उत्पादों का अर्थ है, ऐसे उत्पाद जिनमें रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों, और अन्य कृत्रिम रसायनों का उपयोग ना किया गया हो। अर्थात जैविक सौंदर्य उत्पादों ऐसे उत्पाद होते हैं जिनमें 100% प्राकृतिक और गैर सिंथेटिक स्रोतों से प्राप्त सामग्री का उपयोग किया गया हो। ऐसे उत्पादों के साथ साइडइफेक्ट नहीं होते और लाभ भी अधिक होता है।
Related image

जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ी और लोग अपने और प्रकृति दोनों को लेकर संवेदनशील होने लगे हैं। वे यह जानने लगे हैं कि प्रकृति के बिना हम कुछ भी नहीं हैं। हम क्या पहनते हैं, खाते या पीते हैं और हम अपनी त्वचा पर क्या लगाते हैं, यह सब कुदरती ही होता है। यदि आप कुछ ऐसी चीजों का प्रयोग कर रहे हैं, जो प्राकृतिक और ऑर्गेनिक हैं तो ये पर्यावरण और खुद आपके लिए भी फायदेमंद हैं।
Image result for