यूपी में 10 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

By Tatkaal Khabar / 11-06-2021 03:20:36 am | 22798 Views | 0 Comments
#

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ में पुलिस मुख्यालय से जुड़े 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार डीजी मुख्यालय विश्वजीत महापात्रा को डीजी (सिविल डिफेंस), एडीजी मुख्यालय सतीश चंद्र माथुर को एडीजी (नियम एवं नियमावली) तथा एडीजी मुख्यालय एस रविंदर को एडीजी (सुरक्षा) बनाया गया है।

डीआईजी मुख्यालय धर्मेंद्र यादव को डीआईजी (यातायात लखनऊ), डीआईजी प्रशिक्षण सुनील कुमार गुप्ता को डीआईजी (महत्वपूर्ण स्थापना सुरक्षा), एसपी मुख्यालय वैभव कृष्ण को एसपी (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) जबकि एसपी मुख्यालय अलंकृता सिंह को एसपी (महिला सुरक्षा) बनाया गया है।

एसपी मुख्यालय मोहम्मद इमरान को एसपी रेलवे झांसी, एसपी मुख्यालय सुनील सिंह को कमांडेंट पीएसी बाराबंकी और एसपी मुख्यालय अखिलेश चौरसिया को कमांडेंट पीएसी, (सीतापुर) बनाया गया है।