सुपर वंडर वुमेन का रोल करेंगी दीपिका पादुकोण

By Tatkaal Khabar / 28-05-2018 04:01:15 am | 37690 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन पर सुपर वंडर वुमेन का किरदार निभाती नजर आएंगी। ‘पद्मावत’ के बाद दीपिका पादुकोण की अगली फ़िल्म का इंतज़ार सभी को है।

कहा जा रहा है कि दीपिका सुपर हीरो फ़िल्म के लिए गियर अप हो रही हैं। इस फ्रेंचाइजी के दो भागों की योजना भी तैयार हो चुकी है और ये बॉलीवुड के इतिहास की सबसे महंगी फ़िल्म साबित होने वाली है।

Image result for
दीपिका का ये किरदार हॉलीवुड सुपर वुमन वंडर वुमन की तरह होगा। इसे निभाने के लिए दीपिका मार्शल आर्ट्स का गहन प्रशिक्षण लेने वाली हैं। दीपिका के साथ अभी बातचीत के दौर चल रहे हैं। फ़िल्म का बजट 300 करोड़ बताया जाता है, जिसके लिए निवेशकों से संपर्क किया जा रहा है।दीपिका पद्मावत के बाद विशाल भारद्वाज की गैंगस्टर फ़िल्म सपना दीदी करने वाली थीं, लेकिन इरफ़ान की तबीयत बिगड़ने के बाद वो फ़िल्म फिलहाल रुक गयी है।
IMAGE SOURCE GOOGLE