Lakhimpur Kheri: प्रियंका गांधी रिहा, राहुल के साथ लखीमपुर खीरी के लिए निकलीं

By Tatkaal Khabar / 06-10-2021 02:32:49 am | 16058 Views | 0 Comments
#

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान रविवार को हुई घटना के बाद यहां हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। किसानों का आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर अपनी गाड़ी चढ़ाई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई की खबर है। घटना के बाद विपक्ष के नेता लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं लेकिन प्रशासन उनको रोक रहा है। रविवार रात से ही प्रियंका गांधी हिरासत में हैं।