राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी पर्व पर दी बधाई

By Tatkaal Khabar / 13-10-2021 04:23:12 am | 14898 Views | 0 Comments
#

लखनऊः 13 अक्टूबर, 2021
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दुर्गा पूजा एवं विजय दशमी (दशहरा) पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।
राज्यपाल जी ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की तथा अन्याय पर न्याय की विजय का सन्देश देता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पर्वों को आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए।
श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सभी लोग कोविड-19 के प्रोटोकॉल को दृष्टिगत रखते हुए पर्व का उत्सव मनाये।