पांचवे चरण के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

By Tatkaal Khabar / 11-02-2022 05:56:13 am | 12538 Views | 0 Comments
#

पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस अब पांचवे चरण के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। शुक्रवार की शाम ने कांग्रेस ने पांचवे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर फिर से 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस लिस्ट में इस बार भी सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह का नाम शामिल नहीं किया गया है। 27 फरवरी को होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपिंदर सिंह हुड्डा, और चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी के प्रचार करेंगे।

ये नेता कांग्रेस के लिए करेंगे प्रचार

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, अशोक गहलोत, चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पूनिया, निर्मल खत्री, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रदीप जैन आदित्य, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद मुकीम, उदितराज, विभाकर शास्त्री, केएल शर्मा, इमरान प्रतापगढ़ी, वर्षा गायकवाड, सुप्रिया श्रीनेट, बाजीराव खड़े, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल, प्रदीप नरवाल, साधना भारती, पंखुड़ी पाठक शामिल हैं।