UP Result 2022: कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रियंका गांधी का छलका दर्द

By Tatkaal Khabar / 11-03-2022 04:41:07 am | 16168 Views | 0 Comments
#

उत्तर प्रदेश में नतीजे काफी हद तक साफ हो चुके हैं। कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी ने पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार किया था। हालांकि कांग्रेस को इसका कोई फायदा नहीं हुआ है। कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है और एक सीट पर आगे चल रही है। राहुल गांधी ने पांचों राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद ट्वीट कर कहा था कि वह इससे सीखेंगे। अब प्रियंका गांधी का दर्द छलक उठा है। 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।'