Grammys 2022 में अवॉर्ड जीतने वाली फाल्गुनी शाह को मिली पीएम मोदी से बधाई

By Tatkaal Khabar / 05-04-2022 12:45:23 pm | 13376 Views | 0 Comments
#

भारतीय-अमेरिकी म्यूजिशियन फाल्गुनी शाह को 64वें ग्रैमी अवार्डस में उनके एल्बम 'ए कलरफुल वर्ल्ड' के लिए सर्वश्रेष्ठ बच्चों के संगीत एल्बम के सम्मान से नवाजा गया। न्यूयॉर्क में रहने वाली म्यूजिशियन फाल्गुनी ने पहले ए.आर. रहमान के साथ 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में काम किया है। उन्होंने मुंबई में प्रसिद्ध सारंगी वादक और गायक उस्ताद सुल्तान खान से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली। फाल्गुनी के ग्रैमी जीतने से सभी भारतीय खुश हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फाल्गुनी शाह को बधाई दी है।
Grammys 2022              - BHN News
पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है- ''ग्रैमी में सर्वश्रेष्ठ बाल संगीत एल्बम का पुरस्कार जीतने पर फाल्गुनी शाह को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।''


बेंगलुरू के संगीतकार रिकी केज ने 'डिवाइन टाइड्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ नई एल्बम श्रेणी में अपना दूसरा ग्रैमी जीता। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भारतीय मूल के विजेता रिकी केज को भी बधाई दी। रिकी केज को बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, "इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई और आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं!"