शिमला में भारी बारिश का कहर, भरभरा कर ढह गई चार मंजिला इमारत; व्यापक नुकसान की आशंका

By Tatkaal Khabar / 09-07-2022 03:54:24 am | 19608 Views | 0 Comments
#

हिमाचल प्रदेश में यहां चौपाल इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई जिसमें व्यापक नुकसान होने की आशंका है। राज्य, विशेषकर क्षेत्र में गत कुछ दिनाें से भारी बारिश हो रही है जिससे समस्त जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

बताया जाता है कि इमारत की नींव कच्ची थी और बारिश के कारण यह धंस गई। घटना के समय इमारत में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इमारत को असुरक्षित देखते हुए प्रशासन ने इसे खाली करा लिया था। इससे पहले इसमें एक बैंक की शाखा, कुछ दुकानें और अनेक ढाबे चल रहे थे।

शनिवार सुबह हुई इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। बताया जा रहा है कि बहुमंजिला इमारत की नींव कच्ची थी। भारी बारिश इमारत की नींव को अपने साथ बहा ले गई और देखते ही देखते यह इमारत ताश के पत्तों की तरह जमींदोज हो गई। बताया जा रहा है कि इमारत को असुरक्षित देखते हुए प्रशासन ने इस बहुमंजिला भवन को खाली करवा लिया था।