राम की नगरी में योगी सरकार के छठवें दीपोत्सव की धूम,अयोध्या दीपोत्सव में झांकियों ने बनाया माहौल राममय

By Rupali Mukherjee Trivedi / 23-10-2022 09:30:33 am | 12288 Views | 0 Comments
#

अयोध्या।* राम की नगरी में योगी सरकार के छठवें दीपोत्सव की धूम है। आज सुबह यहाँ धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनी 16 भव्य झांकियों की शोभा यात्रा निकाली गई। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राम झांकियों की ये शोभायात्रा अयोध्या के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक निकाली गयी। इस मौके पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने कहा कि राम नगरी में आज दीपोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहा है। विश्व में सबसे ज्यादा दीप प्रज्वलित करने का नया कीर्तिमान बनेगा। इस दीपोत्सव में प्रधानमंत्री भगवान राम का राज्य अभिषेक करेंगे। आज सभी को त्रेतायुग याद ताजा हो जाएगी जब भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या आए थे। अयोध्या वासियों ने उनका जिस प्रकार से स्वागत सत्कार किया था। उसी प्रकार से आज त्रेतायुग का रूप दिखाई देगा। यह अयोध्या का है सौभाग्य और रामत्व बनने के लिए पूरे हिंदुस्तान का सौभाग्य है। यह संदेश पूरे विश्व पटल पर भारतीय सनातन संस्कृति व ग्राम के जीवन चरित्र का आज पूरे विश्व में संदेश जाएगा। झांकिया पर्यटन विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा बनाई गई हैं । इनमे बालकांड,अयोध्या कांड किष्किंधा कांड, अरण्य कांड व लंका कांड के अलावा अपराधियों तथा भूमाफिया के विरुद्व अभियान की थीम है।