वाराणसी में बढ़ते तापमान से गंगा का जल स्तर हुआ कम

By Tatkaal Khabar / 30-06-2018 03:49:15 am | 12187 Views | 0 Comments
#

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जल स्तर कम होने की वजह से अलर्ट जारी कर दिया है। गंगा के जल स्तर में कमी की वजह से शहर के लोगों को जल संकट जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गंगा नदी के बीच में रेत के टीले दिखना शुरु हो गया है। बढ़ते तापमान के चलते जल स्तर में तेजी से गिरावट आ रही है।

यह सिर्फ लोगों के लिए एक पर्यावरणीय संकट ही नहीं है, लेकिन इस समस्या ने वाराणसी के कुछ हिस्सों में भी जल संकट को जन्म दे दिया है।

वाराणसी जल विभाग के बीके सिंह ने मीडिया को बताया, 'गंगा नदी का जल स्तर और ग्राउंड का जल स्तर अभी कम है। हम बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तीन पंप चला रहे हैं जिससे पानी की आपूर्ति की जाए। हमने जनता से पानी को बर्बाद न करने और पानी को स्टोर करने के लिए अपील की है ।'