शशि थरूर को कांग्रेस की चेतावनी अपनी बयानवाजी पर रखे कण्ट्रोल

By Tatkaal Khabar / 12-07-2018 02:33:22 am | 11405 Views | 0 Comments
#

कांग्रेस नेता शशि थरूर अपने बयानवाजी के लिए अक्सर चर्चा में बने रहते है इसी के चलते बीजेपी पर निशाना साधते समय कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा दिए गए बयान पर हंगामा हो गया है. शशि थरूर ने कहा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत से भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’बन जाएगा. उनके इस बयान पर खुद कांग्रेस ने अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें संयम बरतने की सलाह दी है.

कांग्रेस ने कहा कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि यह देश कभी पाकिस्तान नहीं बन सकता.

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी के लिए शब्दों का चुनाव करते समय सभी कांग्रेस नेताओं को अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी को समझना चाहिए. सुरजेवाला का यह ट्वीट शशि थरूर के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगेंगे.