मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

By Tatkaal Khabar / 24-07-2018 03:34:41 am | 11875 Views | 0 Comments
#

मध्यप्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों के सैकड़ों जूनियर डॉक्टरों ने आज सामूहिक इस्तीफा दे दिया। हड़ताल के कारण प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।मानदेय बढ़ाने और बेहतर उपकरणों की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर कल से हड़ताल पर चले गए थे। इससे पहले जूनियर डाॅक्टर पिछले सप्ताह से समानांतर बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) चला रहे थे।