राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद हुआ पानी-पानी,, NH-24 पर लंबा जाम

By Tatkaal Khabar / 26-07-2018 07:50:02 am | 11753 Views | 0 Comments
#

दिल्ली एनसीआर समेत सुबह सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने  मानो डूबो दिया है. दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों पर पानी भरा है. अंडरपास में पानी ही पानी है. सुबह से ही हो रही बारिश ने एनएच 24 की पोल खोल दी, यहां सड़कों पर कई किलोमीटर तक पानी भर गया जिसके कारण जाम की लंबी लंबी कतरे लगानी शुरू हो गई.

गाजियाबाद और नोएडा में भी भारी बारिश हुई है. बारिश के बाद एनएच 24 पर कई किलोमीटर तक सड़क पर पानी भर जाने से जाम लग गया. वहीं, गाजीपुर मोड़ पर सुबह सुबह भारी जाम लगने से सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.

वहीं, गाजियाबाद में नए बने राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड के फ्लाईओवर पर पानी भर गया. जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा.