JNU के लापता छात्र नजीब का पता देने वाले को सीबीआई देगी 10 लाख रुपये का इनाम

By Tatkaal Khabar / 30-07-2018 02:03:05 am | 12591 Views | 0 Comments
#

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नजीब अहमद को लापता हुए लगभग 9 महीने हो चुके हैं, लेकिन नजीब का कहीं कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. इस मामले की जांच कर ही सीबीआई ने गुरुवार को नजीब का सुराग देने वालों को 10 लाख रुपये बतौर इनाम देने का ऐलान किया है. इससे पहले जब दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी तब दिल्ली पुलिस ने भी 10 लाख रुपये का इनाम रखा था.

बता दें कि एमएससी बायोटैकनॉलाजी के छात्र नजीब 14 अक्टूबर, 2016 से यूनिवर्सिटी कैंपस से गायब है. कहा जाता है कि नजीब के गायब होने से पहले उसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों के साथ झगड़ा हुआ था. नजीब की खोज को लेकर दिल्ली में कई बार धरने-प्रदर्शन किए गए और कैंडल मार्च निकाले गए.