बिहार की सभी जेलों में छापेमारी

By Tatkaal Khabar / 11-08-2018 08:27:12 am | 12270 Views | 0 Comments
#

सुरक्षा के मद्देनजर बिहार के सभी जेलों में शनिवार अचानक छापेमारी की गई है। राज्य की हर जेल में जिला प्रशासन की टीम ने जांच पड़ताल की। यह विशेष तलाशी अभीयान स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है।

जेल में तलाशी प्रक्रिया साधरणता हमेशा ही होती रहती है। पर शनिवार को ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक ही समय राज्य की सभी जेलों में जांच अभीयान चलाई गई। बात की पुष्ठि आईजी जेल ने की है।

माना जा रहा है कि तलाशी का काम राज्या के गृह विभाग के निर्देशों के बाद किया गया। गोपालगज में पुलिस अधीक्षक रसीद जमा के नेतृत्व में मंडल कारागार में छापेमारी की गई है। जेल में हर वार्ड की तलाशी ली गई। अचानक हुई तलाशी अभियान की कार्रवाई से जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मच गया।


Image result for