उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6.5 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

By Tatkaal Khabar / 16-04-2026 01:40:33 am | 229 Views | 0 Comments
#

यूपी के संभल में गुरुवार की सुबह-सुबह भारी पुलिसबल के साथ प्रशासन बिछौली गांव में अवैध ईदगाह और इमामबाड़े को तोड़ने 4 बुलडोजर लेकर पहुंची थी. अवैध ईदगाह पर बुलडोजर एक्शन कर जमींदोज कर दिया गया है.

वहीं इमामबाड़ा को खुद मुस्लिम समुदाय के लोग तोड़ने लगे. जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम पहुंची और मुस्लिम समुदाय को रोका गया. अब कुछ देर बाद प्रशासन खुद इमामबाड़े को तोड़ने का कार्य बुलडोजर से करेगी.

संभल में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6.5 करोड़ रुपये की एक हेक्टेयर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया. बिछौली गांव में चली बुलडोजर कार्रवाई के दौरान अवैध ईदगाह और इमामबाड़े को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया. प्रशासन के मुताबिक, लैंड बैंक योजना के तहत बीते डेढ़ साल में जिले में कुल 125 हेक्टेयर जमीन को कब्जामुक्त कराया जा चुका है.

संभल के बिछौली में इमामबाड़े पर बुलडोजर कार्रवाई तेज हो गई है. तीन बुलडोजरों से ढांचे को गिराया जा रहा है, जबकि छतों पर तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. पूरे इलाके में सख्त निगरानी के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में है.