कानपुर में सड़क बनी अखाड़ा, पुलिसकर्मी और वकील के बीच जमकर मारपीट

By Tatkaal Khabar / 11-07-2026 05:47:18 am | 9 Views | 0 Comments
#

लखनऊ, 11 जुलाई 2026 कानपुर के एक व्यस्त चौराहे पर पुलिसकर्मी और वकील के बीच हुई मारपीट का मामला चर्चा में है। कानून की रक्षा और कानून की पैरवी करने वाले दो पक्षों के बीच बीच सड़क पर हुई हाथापाई ने लोगों को हैरान कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश करने के बजाय पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के दौरान वकील सबसे पहले पुलिसकर्मी का मोबाइल अपने कब्जे में ले लेते हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी से माफी मांगने के लिए कहा जाता है, जिस पर पुलिसकर्मी कहता है, "मेरी गलती क्या है?" इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस तेज हो जाती है और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर देते हैं, लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं होता। कुछ ही देर बाद दोनों के बीच फिर से झड़प शुरू हो जाती है। इस दौरान वकील पुलिसकर्मी पर लगातार लातों से हमला करते दिखाई देते हैं, जबकि पुलिसकर्मी उनकी लात पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा देता है। इसके बाद वह वकील के सीने पर चढ़ जाता है। बीच सड़क पर हुई इस घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।