ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- ‘12 बजे तक अली-अली, फिर बजरंगबली’

By Tatkaal Khabar / 13-10-2026 07:27:32 am | 51 Views | 0 Comments
#

लखनऊ, 13 अक्टूबर 2026 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके राजनीतिक रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा का जिक्र कर धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल को लेकर तंज कसा और उन पर अपने रुख में बदलाव करने का आरोप लगाया। ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए कहा, “अखिलेश जी का एक बात बताओ कि जिस पे अडिग हो, एक बात खाली बता दो जिस पे वो खरा उतरे हो, हम आप ही से पूछ रहा हूं।” राजभर ने अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा, “एक बात खाली उनका, उन्हीं की तरह बोली गई, अभी ज्वलंत उदाहरण बता दूं, वो गए थे अयोध्या, ठीक है गए थे ना, एक तरफ टोपी पहन के नमाज पढ़ते हो, दूसरी तरफ वहां जाके त्रिशूल और चक्र लेकर के हिंदू बन रहे हो।” अपने बयान में ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा, “12 बजे तक अली अली, अब 12 बजे के बाद बजरंगबली।” इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव की चुनौती का जिक्र करते हुए कहा, “अभी उन्होंने चुनौती दिया था ना।” राजभर की यह टिप्पणी अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा और उनके राजनीतिक रुख को लेकर की गई आलोचना का हिस्सा है। उनके बयान में धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल के आधार पर समाजवादी पार्टी प्रमुख की राजनीति पर सवाल उठाए गए हैं।