केशव मौर्य का अखिलेश को न्योता, बोले- अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी
लखनऊ, 17नवंबर 2024 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के बाद अब मथुरा को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लेते हुए मथुरा आने और कारसेवा में हिस्सा लेने का न्योता दिया। मौर्य ने कहा, “अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है।” अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “सर अखिलेश यादव और अखिलेश यादव जी से जरूर कहेंगे कि वो आएं। हां, अगर भगवान श्रीकृष्ण के सच्चे भक्त हैं तो भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि आएं और कारसेवा में हिस्सा लें। केशव प्रसाद मौर्य भी उनके साथ रहेगा।” केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान के साथ ही मथुरा का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में आ गया है। उन्होंने अखिलेश यादव को सीधे भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पहुंचकर कारसेवा में शामिल होने की चुनौती दी और उनके साथ खुद भी मौजूद रहने की बात कही।