आने वाले पांच राज्यों में भाजपा-कांग्रेस के लिए राह आसान नहीं !

By Tatkaal Khabar / 13-10-2018 12:44:22 pm | 11069 Views | 0 Comments
#

मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,राजस्थान,मिजोरम और तेलंगाना में विधान सभा के चुनाव होने हैं, जिसके तारीख़ की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा जिन राज्यों पर आने वाले दिनों में बहस होनी है वह है मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ और राजस्थान। तीनो राज्यों में भाजपा सत्ता में है और कांग्रेस मुख्य विपक्ष। यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है,की यह ठीक लोकसभा चुनाव से पहले हो रहा है हालांकि विधान सभा और लोकसभा चुनाव के मुद्दे अलग होते हैं,लेकिन अब चुनाव मुद्दों के बजाय छवि पर ज्यादा लड़ी जाती है ऐसे में भाजपा अपने विजेता की छवि को बरक़रार रखने के लिए और कांग्रेस बनाने के लिए पुरज़ोर कोशिश करेगी। 

राह आसान नहीं 

विधानसभा चुनावों में न रास्ता कांग्रेस के लिए आसान है और ना ही भाजपा के लिए,कांग्रेस का नया अवतार कितना कारगर होगा यह चुनाव बाद ही पता चलेगा,लेकिन कांग्रेस को जनता वोट क्यों दे यह बात साफ तौर जनता तक नहीं पहुंचा है। वहीँ भाजपा ने अपने वायदों को पूरा करने अब तक कोई बड़ी सफलता प्राप्त नहीं किया है, साथ ही रसोई गैस से लेकर पेट्रोल डीजल का दाम के बढ़ोतरी से जनता परेशान है।