केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने भगवान महर्षि बाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दीं

By Tatkaal Khabar / 23-10-2018 02:22:41 am | 15969 Views | 0 Comments
#

लखनऊकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने भगवान महर्षि बाल्मीकि जी के प्राकट्योत्सव  पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी हैं।केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने एक जारी संदेश में कहा कि पवित्र पुस्तक रामायण के रचयिता भगवान महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती पूरे श्रद्धा एवं हर्षोल्लासके साथ मनायी जाती है। श्रीमती पटेल ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी के आदर्श सभी पीढ़ियों को मार्गदर्शन करते हैं। महर्षि बाल्मीकि जी ने आदिकाव्यरामायण की रचना कर लोगों को सत्य एवं कर्त्तव्य परायणता पर चलने का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर प्रगतिशील एवंसमरसतायुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।