टीचर ने बच्चों को शांत रखने के लिए मुंह पर बांधा टेप, सस्पेंड

By Tatkaal Khabar / 08-12-2018 03:54:43 am | 11451 Views | 0 Comments
#

गुड़गांव.में एक प्राइवेट स्कूल में महिला शिक्षक को बच्चों के मुंह पर टेप बांधने के आरोप के चलते निलंबित कर दिया गया। महिला पर आरोप है कि उसने एलकेजी क्लास के दो बच्चों को शांत रखने के लिए उनके मुंह पर टेप लगा दिया था।

 घटना अक्टूबर की बताई जा रही है। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें देखा जा सकता है कि महिला शिक्षक बच्चों के मुंह पर टेप लगाती दिख रही है। बच्चों की उम्र चार साल है। इनमें से एक लड़का और लड़की है।