राष्ट्रपति ने गोरखपुर के महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापना समारोह को संबोधित किया

By Tatkaal Khabar / 10-12-2018 04:07:15 am | 12482 Views | 0 Comments
#

राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद ने आज (10 दिसंबर, 2018) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापना समारोह को संबोधित किया।राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्ञान और जागरुकता के प्रचार-प्रसार में गोरखनाथ पीठ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। परिषद ने युवाओं में संस्कृति का सम्मान करने और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना तथा सामाजिक कार्यों के लिए तत्परता का भाव विकसित कर उनके चरित्र निर्माण में मदद की है।