बेटी बचाने में MP FIRST ...

By Tatkaal Khabar / 20-01-2019 01:09:12 am | 12252 Views | 0 Comments
#

भोपालः केंद्र सरकार की 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के क्रियान्वयन में  मध्यप्रदेश पहले स्थान पर रहा है, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को पुरस्कृत किया जा रहा है. इसके तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव जेएन कंसोटिया ये पुरस्कार ग्रहण करेंगे.

दरअसल, यह पुरस्कार देश के 5 राज्यों को दिया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश के 42 जिले शामिल हैं. वहीं  मध्यप्रदेश को मिले पहले स्थान को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग शुरु हो गई है. प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने केंद्र सरकार से अवार्ड मिलने पर बीजेपी पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि बीजेपी राज्य में लड़कियां बची ही नहीं थी, कांग्रेस ने बेटियों को बचाने का काम शुरू किया था.
वहीं पीसी शर्मा के बयान पर पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि पुरस्कार तभी मिलता है जब केंद्रीय स्तर पर सरकार ने अच्छा काम किया हो.