राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बना कर एक अच्छा फैसला लिया:अखिलेश यादव

By Tatkaal Khabar / 26-01-2019 03:13:09 am | 10904 Views | 0 Comments
#

लखनऊ। 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए  प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के औपचारिक ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा जारी है। बीजेपी जहां इसे राहुल गांधी की ‘राजनीतिक विफलता’ के तौर पर पेश कर रही है, वहीं कांग्रेस के नेताओं में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। वहीं प्रेक्षक इसे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मास्टरस्ट्रोक के तौर पर देख रहे हैं। इसे यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है।

ऐसे में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव  का प्रियंका गांधी पर एक बयान आया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बना कर एक अच्छा फैसला लिया है। मै प्रियंका गांधी के सियासी एंट्री को लेकर उनका स्वागत करता हूं।

बता दें, राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी में महासचिव बनाकर उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौपी है।