शिवपाल यादव का लोकसभा में फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने से भतीजे से सीधी टक्कर

By Tatkaal Khabar / 26-01-2019 03:19:00 am | 11382 Views | 0 Comments
#

समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा में फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे. उनकी इस घोषणा से सबसे ज्यादा झटका, सपा और बसपा गठबंधन को लगेगा. इस सीट से अभी सपा के वरिष्ठ नेता और शिवपाल के चचेरे भाई रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं. अब शिवपाल के मैदान में आने से उनकी राह मुश्किल हो सकती है. शिवपाल का भी इलाका यही माना जाता है. वह जसवंतपुर से लंबे समय तक विधायक चुने जाते रहे हैं.मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शिवपाल की इस घोषणा पर रामगोपाल ने कहा है कि इस सीट से अक्षय ही चुनाव लड़ेंगे. यानी कि इस सीट पर चाचा भतीजे की लड़ाई तय है.