गणतंत्र दिवस में स्मृति ईरानी ने अमेठी के लोगों के लिए उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म को दिखाने की व्यवस्था की...

By Tatkaal Khabar / 26-01-2019 04:14:06 am | 11932 Views | 0 Comments
#

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी के लोगों के लिए उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म को दिखाने की व्यवस्था की है. अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है. केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में लगातार सक्रिय हैं.

गणतंत्र दिवस की शाम को अमेठी में स्मृति ईरानी ने तकनीक के माध्यम से लोगों के लिए उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म दिखाने का इंतजाम कराया. शहर में कई जगहों पर मोबाइल डिजिटल थिएटर के माध्यम से इस फिल्म की स्क्रीनिंग कराई गई.इसकी जानकारी देते हुए अमेठी बीजेपी ने ट्वीट किया, "देश के वीर बहादुर जवानों के पराक्रम व शौर्य को दर्शाने वाली फिल्म आज  गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अमेठी लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति जी की प्रेरणा से मोबाइल डिजिटल मूवी थिएटर के माध्यम से दिखाई जा रही है,  गौरवशाली क्षण."