कमलनाथ बने 'श्रवण कुमार', बुजुर्गों को कराएंगे कुंभ स्नान

By Tatkaal Khabar / 01-02-2019 03:31:18 am | 12269 Views | 0 Comments
#

भोपाल 
मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार बुजुर्गों को कुम्भ स्नान कराएगी। बुजुर्गों को लेकर एक विशेष ट्रेन भोपाल से प्रयागराज जाएगी। कुंभ मेले में राज्य सरकार की तरफ से विशेष पंडाल भी बनाया गया है, जहां प्रदेश के तीर्थ यात्रियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम कमलनाथ अब श्रवण कुमार की भूमिका में आ गए हैं। बुजुर्गों के लिए कुंभ स्नान के साथ ही उन्होंने मंदिर पुजारी और गायों के लिए भी कई घोषणाएं की हैं।