बंगाल में संवैधानिक ढांचा पूरी तरह ध्वस्त:प्रकाश जावडेकर

By Tatkaal Khabar / 04-02-2019 03:21:14 am | 11646 Views | 0 Comments
#

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि राज्य में संवैधानिक ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है. बंगाल में जो घटा वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है. कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के घर गये सीबीआई अधिकारियों को हिरासत में लेने और फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा धरना दिये जाने के संबंध में श्री जावड़ेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री तब धरने पर नहीं बैठी जब कुणाल घोष, सृंजय बोस, सुदीप बंद्योपाध्याय, तापस पाल या मदन मित्रा को गिरफ्तार किया गया था. आखिर अब वह क्यों धरने पर बैठी हैं?
जावड़ेकर ने कहा कि दरअसल चिटफंड घोटाला करने वालों ने एक लाल डायरी व पेन ड्राइव का जिक्र किया था. क्या जांच से उसे छिपाने के लिए यह सबकुछ किया जा रहा है. आखिर मुख्यमंत्री जांच को क्यों रोकना चाहती हैं? मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के आला पुलिस अधिकारियों का धरने पर बैठ जाना समझ से परे है.