सरकार छात्रों को डरा रही है: अखिलेश यादव

By Tatkaal Khabar / 12-02-2019 03:08:36 am | 12067 Views | 0 Comments
#

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक लिया गया. वो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को रोके जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनके इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जाने से अराजकता का माहौल पैदा हो सकता है.अखिलेश यादव ने कहा 'रात में कुछ पुलिस के अधिकारी रेकी करके गए. सुबह साढ़े छह बजे तीन अधिकारी मेरे घर के पास बैठा दिए. हालांकि एयरपोर्ट परिसर में वो नहीं जा सकते. अधिकारियों ने मुझे रोक लिया. जबकि उन्हें एयरपोर्ट में जाने की इजाजत नहीं थी.'

उन्होंने कहा 'यूनिवर्सिटी कैंपस में राजनीतिक लोग नहीं जा सकते. यूनिवर्सिटी के एलुमनाई की बात होती है तो कहते हैं मुझे गर्व है कि लोग यहां से पढ़कर पीएम और सीएम बने हैं. एक तरफ तो ये दावा करते हैं कि यूनिवर्सिटी में पढ़कर लोग यहां तक पहुंचे हैं. एक तरफ गर्व करते हैं तो दूसरी तरफ कहते हैं कि राजनेता यहां नहीं आ सकते.