भदोही के एक मकान में धमाका, 10 लोगों की मौत

By Tatkaal Khabar / 23-02-2019 02:16:14 am | 13066 Views | 0 Comments
#

दिल्ली:  यूपी के भदोही जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. एक मकान में धमाका होने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. इस ब्लास्ट से आसपास के मकानों में दरारें आ गई हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है. मामले में भदोही पुलिस ने जो जानकारी दी गई उसमें कहा गया है कि अख्तर अली भदोही जिले में चौरी थाना क्षेत्र में वाराणसी-भदोही राजमार्ग के साथ मकान में अपनी कालीन निर्माण इकाई चलाता है. दोपहर 12 बजे के आसपास उनकी इमारत के भीतर एक बड़ा विस्फोट हुआ जिसके बाद यह पूरी तरह से ध्वस्त हो गया.