देश को संकट में नहीं देख सकती इस लिए घर से निकली :प्रियंका गांधी

By Tatkaal Khabar / 18-03-2019 03:35:18 am | 12581 Views | 0 Comments
#

प्रयागराज :उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कांग्रेस महासचिव और ईस्ट यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपनी गंगा यात्रा के दौरान सोमवार को एक जनसभा को संबोधित किया। सिरसा में गंगा तट से जनसभा स्थल तक पैदल पहुंचने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने पर तुली है। प्रियंका ने कहा, 'देश और संस्थाओं पर संकट देखकर मुझे घर से निकलना पड़ा।' 

उन्होंने कहा कि जहां देखो जनता प्रताड़ित, दुखी और समस्याओं से जूझ रही है। वहीं दूसरी ओर सरकार जनता के लिए कुछ करना नहीं चाहती। 
उन्होंने कहा कि यदि कोई आवाज उठाता है तो उसे दबाया और धमकाया जाता है। 

धर्म-जाति की राजनीति पर साधा निशाना 
जनता से सीधे मुखातिब होते हुए प्रियंका ने कहा, 'आपने बहुत खराब आदत बना दी है।