कांग्रेस को शासन करने का कोई अधिकार नहीं- योगी

By Tatkaal Khabar / 12-04-2019 02:42:22 am | 13587 Views | 0 Comments
#

 मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी क्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल में सड़क, बिजली, पानी शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं नहीं दे सकती। इसलिए उन्हें शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों का अपमान किया है। योगी विदिशा के शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के नटेरन, सीहोर के आष्टा के जावर और रायसेन जिले के उदयपुरा में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भगवान राम को रोटी और रोजगार से जोड़कर देश के सम्मान की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले प्रदेश में नक्सलवाद, आतंकवाद और डकैत गिरोह पनपने लगे थे, जिसे समाप्त करने का काम मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है।