'दीदी का सूरज अस्त होना शुरू':मोदी

By Tatkaal Khabar / 24-04-2019 01:07:38 am | 13011 Views | 0 Comments
#

बोलपुर 
PM मोदी ने ममता बनर्जी के गढ़ में आयोजित रैली में उन्हें 'स्‍पीडब्रेकर दीदी' करार देते हुए इस चुनाव में उनके शासन के खात्‍मे का ऐलान कर दिया। मोदी पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के बोलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। बुधवार को आयोजित इस रैली में मोदी ने कहा, 'पहले तीन चरणों के मतदान के बाद साफ है कि पश्चिम बंगाल में दीदी का सूरज अस्त होना शुरू गया है।' 

मोदी ने नारा दिया, 'बंगाल का कोना-कोना बोल रहा है, सिंडिकेट का सिंहासन डोल रहा है।' मोदी बोले, 'दीदी को समझ आ गया है कि वह जितनी मुसीबतें खड़ी करेंगी, उतनी ही ज्यादा ताकत से कमल खिलने वाला है।'