चुनाव आयोग ने लिया बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एक्शन, FIR दर्ज

By Tatkaal Khabar / 29-04-2019 04:18:37 am | 14429 Views | 0 Comments
#

चुनाव आयोग (Election Commission) ने आसनसोल लोकसभा सीट (Asansol Lok Sabha Seat) से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supiryo) के खिलाफ पोलिंग एजेंट और एक अधिकारी को धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ने दी। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में मतदान के पहले कुछ घंटों में हिंसा हुई थी। वरिष्ठ चुनाव अधिकारी के अनुसार, 'बाराबनी में, एक मतदान केंद्र के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के वाहन में कथित तौर पर तोड़-फोड़ की, जबकि जेमुआ में उपद्रवियों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद एक मतदान केंद्र से मतदाता भाग गए।