जापान की अदालत ने नेस वाडिया को सुनाई 2 साल की सजा

By Tatkaal Khabar / 01-05-2019 11:01:49 am | 10420 Views | 0 Comments
#

तोक्यो 
बिजनसमैन और किंग्स इलेवन पंजाब के को-ओनर नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के अपराध में जापान की एक अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई है। वाडिया पर इसी साल मार्च में जापान यात्रा के दौरान 25 ग्राम ड्रग्स रखने के कारण हिरासत में लिया गया था। हालांकि, वाडिया जापान से लौटने के बाद फिलहाल भारत में हैं।  

फिलहाल नेस वाडिया की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

डिटेंशन के बाद वाडिया भारत लौट आए और तब से अब तक वह जापान नहीं गए हैं। कारोबार की दुनिया में वाडिया ग्रुप का बड़ा नाम है। बॉम्बे डाइंग, बॉम्बे बर्मन ट्रेडिंग, बिस्कुट की ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज समेत गो एयरवेज भी इसी समूह का है।