मोदी-राजनाथ की जोड़ी ने देश को सुरक्षित किया-अमित शाह.....

By Tatkaal Khabar / 03-05-2019 06:11:04 am | 9890 Views | 0 Comments
#

लखनऊ 3 मई 2019। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी/गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में आज कपूरथला चैराहे पर हुयी सभा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संख्या के मामले में ही नही लोगों के उत्साह के मामले में भी इस जनसभा ने पिछले रिकार्ड तोड़ दिये। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि मोदी-राजनाथ की जोड़ी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है।अमित शाह ने मोदी-मोदी के नारों के बीच कहा कि बालाकोट के बाद दुनिया की मानसिकता में भारत के प्रति बड़ा परिवर्तन आया है। आज अमेरिका और इजराइलहमारा भारत शीघ्र ही दुनिया के सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मस्तक विश्व में ऊंचा किया- राजनाथ सिंह

केंद्र की सत्ता और भारतीय जनता पार्टी की सरकार का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है और इस बार हम 73 नहीं 74 सीट जीतेंगे -अमित शाह

के बाद भारत ऐसा तीसरा देश बन गया है जो अपना पूरा हिसाब चुकता करता है और दुश्मन को सबक सिखाने में संकोच नही करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश को 3 लाख 30 हजार करोड़ दिये थे, जबकि हमारी सरकार ने 10 लाख 27 हजार 263 करोड़ दिये हैं और उत्तर प्रदेश आज तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। अमित शाह ने कहा कि यह लखनऊ का सौभाग्य है कि उसे राजनाथ सिंह जैसा गरिमापूर्ण सांसद मिला, जिनका ना हमारे दल में ना किसी और दल में कोई विरोधी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से ही गुजरेगा इसलिये आप लोग इस बार पहले से भी बड़ी विजय भाजपा को प्रदान करें। 
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच वर्षों मंे ही नरेन्द्र मोदी जी ने देश को जिन ऊंचाईयों पर पहुुंचा दिया और समाज के प्रत्येक तबके तक बिना भेदभाव के विकास को पहुंचाया है उससे ही आज चारों तरफ मोदी-मोदी की गूंज सुनाई दे रही है। जनता अब ठान चुकी है कि फिर एक बार मोदी सरकार। दुर्दांत आतंकी मसूद अजहर को अन्तर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित कराकर मोदी जी ने साबित कर दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है।
इस सभा में जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुये राजनाथ सिंह ने कहा कि आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अटल जी ने विकास की जिस नई धारा को जन्म दिया था उस विरासत को आगे बढ़ाते हुये आज हमने भारत को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थ व्यवस्था बना दिया है। आज भारत की आवाज को पूरा विश्व सुन रहा है। हमारी एक आवाज पर विश्व में योग दिवस मनाया जाने लगा। डोकलाम पर हमको चीन झुका नही पाया। हमारा वीर योद्धा अभिनन्दन दो दिन में वापस आ गया और अब मसूद अजहर को अन्तर्राष्ट्रीय आंतकी घोषित कर दिया गया है। आर्थिक, सामरिक, कूटनीतिक और आतंरिक सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सफलता को विश्व भर में आश्चर्य से देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे आर्थिक प्रबंधन का ही यह कमाल है कि आज देश में मंहगाई मुद्दा ही नही है। डायरेक्ट बेनीफिट के जरिये हमने गरीबों के हिस्से का 1 लाख 10 हजार करोड़ रूपये बचाने का ऐतिहासिक काम किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम किसी व्यक्ति के लिये नही बल्कि देश बनाने के लिये वोट मांग रहें हैं। उन्होंने कहा कि हम अल्पसंख्यकों के मन में भय पैदा करके उनका वोट नही चाहते बल्कि उनके भीतर प्यार मोहब्बत पैदा कर उनका वोट चाहते हैं। 
इस सभा को त्रिवेन्द्र सिंह रावत मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, रामदास अठावले केन्द्रीय मंत्री, डा. दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री उ.प्र., शहनवाज हुसैन, सुधांशु त्रिवेदी राष्ट्रीय प्रवक्ता, आशुतोष टण्डन गोपाल जी मंत्री उ.प्र. ने भी सम्बोधित किया एवं मंच संचालन विधायक डा.नीरज बोरा ने किया। मंच पर शिव कुमार जी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के सहयोगी, मुकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष, जयपाल सिंंह लोकसभा संयोजक, बृजेश पाठक मंत्री उ.प्र., सुरेश श्रीवास्तव विधायक, संयुक्ता भाटिया महापौर, पंकज सिंह प्रदेश महामंत्री, बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री, धनसिंह रावत मंत्री उत्तराखण्ड सरकार, डा. अशोक बाजपेयी सांसद, रामनारायण साहू पूर्व सांसद, नीरज सिंह युवा नेता, त्रिलोक सिंह अधिकारी महामंत्री, विवेक सिंह तोमर, अमित पुरी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, राम अवतार कनौजिया भी उपस्थित रहे.