मै चाहता हूं मायावती देश की अगली प्रधानमंत्री बने :अखिलेश यादव

By Tatkaal Khabar / 08-05-2019 02:06:53 am | 12180 Views | 0 Comments
#

लोकसभा चुनाव में सियासी माहौल पल-पल बदल रहा है. इसी क्रम में अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन में सहयोगी और बसपा प्रमुख मायावती के लिए कहा है कि वह उन्हें पीएम बनते देखना चाहते हैं. यह पहला मौका है जब अखिलेश यादव ने मायावती को स्पष्ट तौर पर पीएम बनाने की मंशा जताई है.यह पहली बार है जब अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर इतने मुखर हुए हैं. इससे पहले जब माया-अखिलेश ने अपने गठबंधन का ऐलान किया था तो मीडिया ने पूछा था कि क्या आप मायावती को पीएम बनाना चाहेंगे. इसके जवाब में अखिलेश ने बात टाल दी थी और कहा था कि वक्त आने पर देखा जाएगा.