दुर्योधन और औरंगजेब से तुलना के बाद अब PM मोदी को राबड़ी देवी ने कहा जल्लाद

By Tatkaal Khabar / 08-05-2019 02:19:15 am | 18502 Views | 0 Comments
#

पटना: लोकसभा चुनाव में नेताओं की बदजुबानी रुकने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महाभारत के दुर्योधन और मुगल काल के औरंगजेब से करने के बाद अब आरजेडी प्रमुख लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जल्लाद से की है.बिहार में चुनावी प्रचार के दौरान राबड़ी देवी से जब पत्रकारों ने पूछा प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना दुर्योधन से की है तब आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा कि उन्होंने दुर्योधन बोल के गलत किया है. दूसरी भाषा बोलना चाहिए उनको वह सब जल्लाद है, जल्लाद जो जज और पत्रकार को मरवा देता है, उठवा लेता है, ऐसा आदमी का मन और विचार कैसा होगा, खूंखार होगा.
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने मंगलवार को अपनी चुनावी रैली में महाभारत का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री मोदी की तुलना दुर्योधन से की थी.