कन्हैया कुमार बोले ;भारतीय लोकतंत्र के कमजोरी दुनिया के सामने उजागर

By Tatkaal Khabar / 11-05-2019 03:23:46 am | 21184 Views | 0 Comments
#

बेगूसराय: जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और बेगूसराय से सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अंतरराष्ट्रीय जगत में देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उनकी सामाजिक-आर्थिक नीतियों को भारतीयों की बढ़ती समस्याओं का जिम्मेदार बताया है।

'टाइम' में नरेन्द्र मोदी को देश को बांटने वाला नेता बताए जाने की खबर को भारत में लोकतंत्र के लगातार कमजोर होते जाने की सच्चाई के पूरी दुनिया के सामने आ जाने का उदाहरण बताते हए कन्हैया ने कहा कि जब देश में स्कूल, अस्पताल खोलने की कोशिशें होनी चाहिए, तब मोदी जी जनता को श्मशान-कब्रिस्तान की बहस में उलझाने की कोशिश करते नजर आते हैं।