भारतीय करेंसी पर अब गांधी की जगह हो इस महापुरुष का नाम

By Tatkaal Khabar / 29-05-2019 02:29:01 am | 13152 Views | 0 Comments
#

लोकसभा चुनावों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत के बाद तरह-तरह की मांगे उठने लगी हैं. अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने अब नोटों से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने की मांग की है. मंगलवार को  वीर सावरकर जयंति के मौके ये मांग रखी.हिंदु महासभा की मांग
दरअसल, मंगलवार को वीर सावरकर जयंति के उपलक्ष्य में हिंदू महासभा ने वीर सावरकर को भारतरत्न दिए जाने और भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी की जगह वीर सावरकर का नाम होने की मांग की. हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि सरकार की उनके प्रति यही सच्ची श्रद्धाजंलि होगी.