राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर PCC ने पारित किया बने रहने का प्रस्ताव

By Amitabh Trivedi / 29-05-2019 02:34:55 am | 13461 Views | 0 Comments
#

राजस्थान में लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में राहुल गांधी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है. जानकारी के अनुसार अविनाश पांडे ने इसके लिए प्रस्ताव लाया जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और कांग्रेस के नेताओं ने पास किया. इस बात की जानकारी अविनाश पांडे ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की जिसमे अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी मौजूद रहे. 

पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दोपहर में ढ़ाई बजे बाद शुरू हुई. इसमें सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ ही प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और अन्य बड़े नेता मौजूद रहे. इसमें राहुल गांधी के इस्तीफे को अस्वीकार करने का प्रस्ताव पारित किया गया.