हिमाचल में 13,050 फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने किया योग

By Tatkaal Khabar / 21-06-2019 10:11:33 am | 15192 Views | 0 Comments
#

मनाली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित बर्फ की चादर से ढके रोहतांग दर्रे पर एक योग सत्र में भाग लिया।
Image result for   13050     ITBP
अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की।

महिलाओं सहित अर्धसैनिक बल के जवानों ने तडक़े शून्य से दस डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के बीच योगासन किए। 

यह दर्रा पीर पंजाल रेंज में स्थित है और यहां से करीब 51 किलोमीटर दूर है। इसे छह महीने के बाद 1 जून को पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया।