डॉक्टरेट की उपाधि से चंद्रयान-2 मिशन की निदेशक को किया गया सम्मानित

By Tatkaal Khabar / 15-10-2019 04:25:40 am | 13667 Views | 0 Comments
#

लखनऊ। चंद्रयान-2 मिशन की निदेशक रितु करिधल श्रीवास्तव को मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। इसी संस्थान से रितु ने अपनी पढ़ाई की है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यहां आयोजित एक विशेष समारोह में श्रीवास्तव को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।

रितु श्रीवास्तव ने सन् 1997 में पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा कर लखनऊ विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग में डॉक्टरेट पाठ्यक्रम में दाखिला लिया और बाद में उसी विभाग में पढ़ाया।

उन्होंने भारत के दूसरे चंद्रमा मिशन में अहम भूमिका निभाकर देश और अपने विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति एस.पी. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों और सभी प्रोफेसरों ने सर्वसम्मति से उनके योगदान, कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता का सम्मान करने की इच्छा प्रकट की।