Coronavirus: देश में रिकवरी रेट में हर दिन हो रहा सुधार, अभी ये 31.7 फीसदी है- स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

By Tatkaal Khabar / 12-05-2020 02:22:37 am | 16454 Views | 0 Comments
#

कोविद 19 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि हमारा रिकवरी रेट हर दिन बेहतर हो रहा है. आज ये 31.70 फीसदी है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारे यहां मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है. आज मृत्यु दर लगभग 3.2 फीसदी है, कई राज्यों में यह इससे भी कम है. वैश्विक मृत्यु दर लगभग 7 से 7.5 फीसदी है.


स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों के सीनियर अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए चर्चा की. इस दौरान ही उन्होंने ये बात कही.
भारत में अब तक 22455 लोग ठीक हुए


देश में इलाज के बाद 22455 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के अब तक 70756 मामले सामने आ चुके हैं और 2293 लोगों की मौत हुई है.