तूफान 'निसर्ग' से निपटने के लिए PM मोदी ने उद्धव ठाकरे, विजय रुपाणी से की बात , हरसंभव मदद का दिया भरोसा

By Tatkaal Khabar / 02-06-2020 03:05:48 am | 16554 Views | 0 Comments
#

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की है. इसके अलावा दमन और दीव के साथ दादर और नगर हवेली के एडमिनिस्ट्रेटर प्रफुल पटेल से भी चर्चा की है. इन राज्यों के प्रमुखों से बात करके प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें तूफान से निपटने के लिए सभी तरह के सार्वजनिक सपोर्ट और केंद्र सरकार के सहयोग का आश्वासन दिया है.


NDRF की तैनाती की गई
चक्रवाती तूफान निसर्ग के चलते दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. तूफ़ान के ख़तरे से निपटने के लिए गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाक़ों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. NDRF के अलावा नौसेना और कोस्ट गार्ड के जवान भी तैयार हैं. चार जून तक एहतियातन मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है. आम लोगों को भी तटीय इलाक़ों से दूर रहने को कहा गया है.