कोरोना संकट से पूरा देश जूझ रहा, दूसरी तरफ शाहीन बाग में फिर से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन

By Tatkaal Khabar / 04-06-2020 02:27:12 am | 15587 Views | 0 Comments
#

एक तरफ देश में कोरोना का कहर छाया हुआ है. दूसरी तरफ दिल्ली के शाहीन बाग में CAA और NRC के खिलाफ एक बार फिर प्रदर्शन शुरु करने की कवायद शुरु हो गई है. इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस को बड़ा इनपुट मिल रहा है. इस बीच दिल्ली पुलिस अलर्ट पर आ गई है.

अलर्ट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस जब तक कोई कदम उठातीं, इससे पहले ही शाहीन बाग में कुछ महिलाएं फिर से सीएए-एनआरसी के खिलाफ धरना शुरू करने पहुंच गई हैं. जैसे ही दिल्ली पुलिस को सूचना मिली, वह भी मौके पर पहुंच गई. हालांकि पुलिस के समझाने-बुझाने पर महिलाएं वापस चली गई हैं.

दिल्ली पुलिस को जैसे ही यह अलर्ट मिला था, दिल्ली के सभी जिलों के डीसीपी को ऑर्डर आ गया था कि वे अपने-अपने जिले में कानून व्यवस्था के इंतजाम करें और सजग रहें.