बिहार विधानसभा चुनाव : यशवंत सिन्हा ने नीतीश के सामने करी तीसरे मोर्चे का ऐलान

By Tatkaal Khabar / 27-06-2020 02:05:48 am | 17093 Views | 0 Comments
#

आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियों का प्रचार-प्रसार शुरू हो चुका है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी बिहार में डिजिटल रैलियां कर रही हैं, वहीं इस बीजेपी के पूर्व नेता और एनडीए सरकार में पूर्व वित्त मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा आज पटना में एक नए मोर्चे का ऐलान कर दिया है।

बिहार में चुनावी बिसात बिछने लगा है। सभी पार्टियां अपने-अपने किले को मजबूत करने में जुटी हुई हैं। मुख्य मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच माना जा रहा है। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, हम, आरएलएसपी और वीआईपी जैसी पार्टियां शामिल है तो वहीं सत्ताधारी एनडीए में भाजपा, जदयू और लोजपा है। इन सबके बीच भाजपा के पूर्व नेता और केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने भी बिहार में अपने राजनीतिक दांवपेच की शुरुआत कर दी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा कर दी। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि प्रदेश की बदहाल स्थिति को देखते हुए उन्हें तीसरे मोर्चे के गठन के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने ताल ठोकते हुए कहा कि यह मोर्चा प्रदेश में एनडीए और महागठबंधन का विकल्प बनेगा। आखरी तक यशवंत सिन्हा इस बात से कतराते रहे कि आखिर इस मोर्चे में कौन कौन शामिल हो रहा है।