अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचने पर राहुल गांधी भव्य स्वागत...
लखनऊ 16 अप्रैल।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी जी के आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे के तहत अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आर0ए0 प्रसाद ने बताया कि एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व सांसद अन्नू टण्डन, पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व सांसद ए0पी0 गौतम, पूर्व मंत्री डा0 अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री रंजीत सिंह जूदेव, पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व मंत्री मुईद अहमद, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक भोला पाण्डेय, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, सुश्री अनुसुइया शर्मा, अशोक सिंह इण्टक, दिग्विजय सिंह, वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, ओंकारनाथ सिंह, एस0के0 दरबारी, प्रमोद सिंह, श्री आर0पी0 सिंह, शिव पाण्डेय, अभिमन्यु सिंह, प्रमोद पाण्डेय सेवादल, अमरनाथ अग्रवाल, अशोक सिंह, जीशान हैदर, के.के. पाण्डेय, सुरेन्द्र राजपूत, बोधलाल शुक्ला, गौरव चौधरी, नूतन बाजपेयी, रमेश मिश्रा, नरेश बाल्मीकि,सिद्धिश्री, सुनीता रावत, राजेन्द्र सिंह गप्पू, अमित चौधरी, शैलेन्द्र तिवारी, अमित श्रीवास्तव त्यागी, मुकेश सिंह चौहान, अरशी रजा, मनेाज तिवारी, संजय सिंह, राजेश सिंह काली, प्रदीप सिंह राठौर, श्री दिलप्रीत सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
प्रवक्ता ने बताया कि श्री गांधी अपने अमेठी दौरे में आज विभिन्न कार्यक्रमों के तहत लोगों से मुलाकात की और चौपाल के माध्यम से जनसमस्याओं को सुना और अपनी बातें लोगों के सामने रखीं।